बेटी के ससुराल से घर वापस लौट रही महिला की चेन लूटी

0 33

लखनऊ : आशियाना के बंगला बाजार चौराहे पर सोमवार देर शाम बेखौफ पल्सर सवार बदमाश ने स्कूटी पर अपने बेटे के साथ जा रही महिला की चैन लूट ली और मौके से भाग निकला, लूट से घबराई महिला ने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दी।राजेन्द्र दुबे पत्नी सुधा, बेटे विग्नेश दुबे के साथ 87/32विशाल द्वार ,लालकुआं कैसर बाग में रहते है। राजेन्द्र दुबे का चारबाग में होटल का व्यवसाय है। इनकी बेटी विभा शुक्ला आशियाना के रुचि खण्ड में रहती है.

Related News
1 of 809

घटना सोमवार देर शाम की है,सुधा दुबे बेटे विग्नेश के साथ दीपावली के बाद विभा से मिलकर लौट रही थी। अभी वह बंगला बाजार चौराहे पर पहुंची ही थी कि काली पल्सर सवार युवक ने सुधा के गले से चैन झपट कर भाग निकला। बताते चले कि सोमवार सुबह भी अकेले ही बाइक सवार युवक ने डी 1कमेटी हाल कृष्णानगर के पास भाजपा महिला जिला कार्यकारिणी की  सदस्य सरिता शुक्ला की चैन छीन ली थी। वह युवक भी अकेला था,और हेलमेट पहने हुए था।

रिपोर्ट -अंशुमन दुबे , लखनऊ

Comments
Loading...