BSP के पूर्व सांसद कमला प्रसाद सहित कई नेता सपा में शामिल

0 58

बाराबंकी– बाराबंकी से बसपा के पूर्व सांसद सहित कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उनके नेतृृत्व में आस्था जाहिर की। बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में कमला प्रसाद रावत, 2 बार सांसद रहे है, इसके अलावा वह 3 बार विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे।

Related News
1 of 296

वहीं हफीज भारती बाराबंकी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे। इस समय बीएसपी ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन अब चुनाव मैदान से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में हट गए हैं। इनके अलावा सिद्धौर से पूर्व विधायक धर्मी रावत, वेदप्रकाश रावत पूर्व प्रत्याशी विधानसभा जैदपुर, लल्ली रावत सदस्य जिला पंचायत और नजरुद्दीन, निजामुद्दीन (ग्राम प्रधान), अजीज अहमद अज्जू एवं रामराज यादव आदि समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

 

Comments
Loading...