झाड़ियों में छिपकर बैठे शोहदे ने युवती से की छेड़छाड़

0 14

एटा–उत्तर प्रदेश के एटा में एंटी रोमियो स्क्वॉड दल फेल हो गया। एटा में शोहदों के हौसले किस कदर बुलन्द है इसकी बानगी एक बार फिर सामने आयी है।

Related News
1 of 810

दरअसल कोचिंग से घर लौट रही युवती को झाड़ियों में छिपकर बैठे युवक ने जबरन रोक लिया और उसे साईकिल से नीचे गिराकर उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। महिला के द्धारा विरोध करने पर शोहदा उसे जबरने घसीटकर अपने साथ ले जाने लगा। पूरा मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर रोड का है जहॉं महिला कोचिंग के बाद साईकिल से अपने घर लौट रही थी तभी शोहदे द्धारा उसके साथ छेड़छाड़ कर उसे जबरन घसीटकर अपने साथ ले जाने लगा।

तभी महिला की चीख पुकार सुन खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने आरोपी युवक सलमान को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर मजामत करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीओ अलीगंज अजय भदौरिया आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाई की बात कहते नजर आए।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...