अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़  

0 11

अम्बेडकरनगर — लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।

Related News
1 of 810

उसी कड़ी में आज टांडा कोतवाली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।जिससे पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्ट्री के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टांडा पुलिस टीम द्वारा एक युवक को दो अदद अवैध तमंचा 315 ,12 बोर चालू हालत में एवं दो अदद अवैध तमंचा 315 बोर अर्धनिर्मित व तमंचा बनाने के औजार एव उपकरण के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज है और  अभियुक्त के पास से असलहे बनाने के कुछ उपकरण और कुछ निर्मित असलहे और कुछ अर्धनिर्मित असलहे भी बरामद हुए है। गिरफ्तार करने वाली टीम को 5 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा भी किया।

(रिपोर्ट-कार्तिकेय चंद्र द्विवेदी)

Comments
Loading...