यमन सीमा पर हेलिकॉप्टर क्रैश, सऊदी अरब के प्रिंस की मौत

0 31

नई दिल्ली — सऊदी अरब के प्रिंस मंसूर बिन मुकरीन की यमन बॉर्डर के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई. प्रिंस के मंसूर बिन मुकरीन के साथ हेलिकॉप्टर में कई अधिकारी भी सवार थे. उन सभों की मौत हो गई. दुर्घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चला है.

Related News
1 of 1,154

 प्रिंस मंसूर बिन मुकरीन की मौत से एक दिन पहले ही सऊदी अरब ने राजधानी रियाद के उत्तरपूर्वी इलाके में यमन की ओर दागे गए एक बैलास्टिक मिसाइल को मार गिराने का दावा किया था. सऊदी के इस दावे की पुष्टि एक चैनल ने की थी.जानकारी के मुताबिक प्रिंस मंसूर बिन मुकरीन अपने अधिकारियों के साथ दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के निरीक्षण पर थे. प्रिंस मंसूर बिन मुकरीन असीर प्रांत के डिप्टी गवर्नर थे और पूर्व क्राउन सुल्तान मुकरीन बिन अब्दुल्ला अल सऊद के बेटे थे.प्रिंस मंसूर बिन मुकरीन के पिता क्राउन प्रिंस मुकरीन बिन अब्दुल्ला अल सऊद साल को 2015 में नए सुल्ताल सलमान ने अलग थलग कर दिया था.

Comments
Loading...