NEET UG Result 2026: नीट यूजी का परिणाम जारी, 11 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफलता, बेटियों ने फिर मारी बाजी

2

NEET UG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लंबे इंतज़ार के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के नतीजे घोषित कर दिए है। पेपर लीक विवाद के बाद आयोजित दोबारा परीक्षा में करीब बीस लाख छात्र शामिल हुए थे। जिसमें 11.21 लाख (लगभग 56%) अभ्यर्थी सफल रहे। इसमें लगभग 58 प्रतिशत छात्र लड़कियां हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 55.1 प्रतिशत रहा। इससे साफ पता चलता है कि एक बार फिर छात्राओं ने नीट में परचम लहराया है। री-नीट परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से देश में पहला स्थान हासिल किया; दोनों ने 715 अंक प्राप्त किए।

NEET परीक्षा में 20 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल

बता दें कि इस साल, भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बने 5,440 केंद्रों पर लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इनमें से 11.21 लाख उम्मीदवार सफल रहे और MBBS, BDS, AYUSH और अन्य संबंधित अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए योग्य हो गए।

उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड एनटीए नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने टॉप रैंकर्स, राज्यवार टॉपर्स, कैटेगरी-वार टॉपर्स, कटऑफ अंक और भाषा आधारित भागीदारी की जानकारी भी जारी की है।

आर्यन-पांशुल ने 715 अंक के साथ किया टॉप 

NTA के अनुसार, नीट परीक्षा में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए। इसके अलावा 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज़्यादा अंक प्राप्त किए। इनमें से 93 प्रतिशत से ज़्यादा उम्मीदवार पहली बार NEET-UG परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बीच, टॉप रैंकर्स में से 99 प्रतिशत की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।

19 उम्मीदवारों ने 720 में से 700 से अधिक स्कोर।
1,492 उम्मीदवारों ने 650 या उससे अधिक स्कोर।
10,160 उम्मीदवारों ने 600 या उससे अधिक स्कोर।
90,780 उम्मीदवारों ने 500 या उससे अधिक स्कोर।

Related News
1 of 1,260

उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक उम्मीदवार सफल

NTA के अनुसार उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा 1.7 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल रहे जबकि लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवार सफलता हासिल की हुए। सफल उम्मीदवारों में जनरल कैटेगरी से 2.91 लाख, OBC-NCL से 5.12 लाख, SC से 1.59 लाख, ST से 63,716 और जनरल-EWS कैटेगरी से 95,026 उम्मीदवार शामिल हैं।

NTA ने उम्मीदवारों को दी ये सलाह

NTA ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों और संबंधित राज्य काउंसलिंग पोर्टलों पर ही भरोसा करें। उन्हें धोखाधड़ी वाले कॉल, मैसेज और वेबसाइटों से सावधान रहने की चेतावनी भी दी गई है, जो सीट आवंटन, स्कोर बढ़ाने या पक्के एडमिशन का वादा करते हैं।

गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए मुख्य NEET-UG परीक्षा मूल रूप से 3 मई, 2026 को होनी थी। हालांकि, पेपर लीक और दूसरी गड़बड़ियों के कारण पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई और इसे 21 जून को दोबारा आयोजित किया गया। 21 जून को, 20 लाख से ज़्यादा NEET उम्मीदवारों ने देश भर के सेंटर्स पर यह एंट्रेंस एग्ज़ाम दिया था।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...