UP Weather: यूपी में फिर बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी ! 5 अप्रैल तक छाए रहेंगे काले बादल,

146

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला। राजधानी लखनऊ के साथ-साथ पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में भी मौसम का मिजाज लगातार बदला रहा है। सोमवार को, पूरे राज्य के 40 से ज़्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है। जहां पहले के अनुमानों में 1 अप्रैल तक ही हल्की बूंदाबांदी और आंधी-तूफान की बात कही गई थी, वहीं अब मौसम में यह उतार-चढ़ाव 5 अप्रैल तक जारी रहने की उम्मीद है। जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।

UP Weather Update: यूपी में 30 और 31 मार्च को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग मंडलों के लगभग 40 जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। अगले दिन, 31 मार्च को भी, मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने का अनुमान है। 30 और 31 मार्च को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई मंडलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

पश्चिम से लेकर पूर्व तक छाये रहेंगे बादल

1 और 2 अप्रैल को मौसम के सूखा रहने की उम्मीद है। इसके बाद, 3, 4 और 5 अप्रैल को, कई मंडलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बौछारें और बूंदाबांदी हो सकती है। इसी तरह, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है। इसके बाद, 2 और 3 अप्रैल को मौसम के सूखा रहने की उम्मीद है; हालांकि, 4 और 5 अप्रैल को एक बार फिर हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। अगले 24 घंटों में तापमान में भी थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है।

UP Weather Update: सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

Related News
1 of 1,157

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव कई दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है। इसकी वजह यह है कि 2 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाला है। अगर यह विक्षोभ ज्यादा जोरदार हुआ, तो मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में मौसम की मार की वजह से 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। इनमें से 244.23 हेक्टेयर फसल ओले गिरने और 4053.11 हेक्टेयर फसल भारी बारिश की वजह से खराब हुई।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...