Humayun Kabir: हुमायूं कबीर के बेटे को बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुर्शिदाबाद में PSO से की थी मारपीट

141

Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर एक बार फिर चर्चा में है। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता और भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने पहले मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की योजना की घोषणा करके विवादों में आए थे। अब उनके बेटे गुलाम नबी आज़ाद उर्फ रॉबिन को हिरासत में लिया है। रॉबिन पर पुलिस कांस्टेबल जुम्मा खान (PSO) पर कथित तौर पर पिटाई करने का आरोप है। इस मामले के सामने आने के बाद से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Humayun Kabir: रॉबिन पर लगे मारपीट के आरोप

शिकायत के अनुसार, यह घटना शनिवार सुबह शक्तिपुर पुलिस स्टेशन इलाके में कबीर के ग्राउंड फ्लोर ऑफिस में हुई। खान ने आरोप लगाया कि जब उसने ड्यूटी से छुट्टी मांगी तो रॉबिन ने उस पर हमला किया। उसने यह भी बताया कि हमले के समय घटनास्थल पर कई लोग मौजूद थे। शिकायत के बाद, शक्तिपुर पुलिस स्टेशन की एक टीम पूछताछ के लिए हुमायूं कबीर के घर पहुंची। इसके बाद, पुलिस ने रॉबिन को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि पूरा मामला जांच के अधीन है और मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Murshidaba: बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा को लेकर सुर्खियां आए थे

Related News
1 of 1,838

बता दें कि हुमायूं कबीर पहले मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने के अपने विवादास्पद दावे के कारण सुर्खियों में थे, जिस पर राजनीतिक गलियारों से तीखी प्रतिक्रियाएं आईं थीं। इसके बाद, कबीर ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी, जनता उन्नयन पार्टी बनाई और आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 182 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना की घोषणा की। कबीर ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद में 72 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, अयोध्या के विपरीत, जहां उनके अनुसार, समुदाय के बहुत कम लोग रहते हैं। इसी आधार पर, उन्होंने उस इलाके में बाबरी मस्जिद बनाने के अपने प्रस्ताव के विरोध पर सवाल उठाया।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...