Yamuna Expressway Accident: यूपी में कोहरे कहर ! यमुना एक्सप्रेस-वे पर 8 बसें और 3 कारें टकराईं, 13 जिंदा जले

150

Mathura Yamuna Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण आठ बसें और तीन छोटी गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 4 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर 127 मील के पत्थर के पास आठ बसें और तीन 3 आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बसों और कुछ गाड़ियों में आग लग गई।

Yamuna Expressway Accident: 13 लोग जिंदा की मौत 25 घायल

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कर दिया गया है। जबकि सभी घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है।

Yamuna Expressway Accident: हादसे के बाद बसों में लगी आग, 13 जिंदा जले

एक चश्मदीद के मुताबिक 8 बसें और 3 छोटी कारें आपस में टकरा गईं। बसें यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थीं। वह खुद सो रहा था जब अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। यात्रियों की चीख-पुकार चारों तरफ गूंजने लगी। जिसकी वजह से कई यात्री गाड़ियों के अंदर फंस गए। जबकि कई यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचा ली। वहीं, अंदर फंसे यात्रियों की जलकर मौत हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन घना कोहरा इसे मुख्य वजह माना जा रहा है।

Related News
1 of 1,059

Yamuna Expressway Accident: सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में जानमाल का नुकसान बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का सही इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने भगवान राम से दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...