Charlie Kirk : ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या
Charlie Kirk Murder : दुनिया के सबसे पावरफुल देश अमेरिका में गोलीबारी (US Firing) की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को अमेरिका के यूटा वैली यूनिवर्सिटी (Utah Valley University) में एक छात्र कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस हत्या ने अमेरिका में खलबली मचा दी है। 31 वर्षीय चार्ली किर्क (Charlie Kirk) की हत्या को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। चार्ली किर्क ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी थे। चार्ली किर्क को अमेरिकी कंजरवेटिव युवाओं का हीरो माना जाता है। उन्होंने युवा मतदाताओं को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, ट्रंप की जीत में भी उनकी बड़ी भूमिका रही। इस हत्याकांड पर सियासी गलियारों में तीखी आलोचना हो रही है।
Charlie Kirk Murder : भीषण के दौरान मारी गई गोली
बता दें कि 31 वर्षीय किर्क बुधवार को यूटा वैली विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे, तभी अज्ञात शूटर ने कैंपस की छत से गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं गोली लगने गंभीर रुप से घायल किर्क को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लेकिन उनकी मौत हो गई। फिलहाल, रूढ़िवादी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क पर गोली चलाने वाले की तलाश जारी है। इस बीच एफबीआई ने हिरासत में लिए गए संदिग्ध को छोड़ दिया है।
ट्रंप ने जताया शोक
चार्ली किर्क राष्ट्रपति टंप के बेहद करीबी नेता थे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर अपने करीबी दोस्त के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चार्ली अमेरिका के युवाओं के दिलों को सबसे अच्छी तरह समझते थे और सभी, खासकर ट्रंप, उन्हें बहुत प्यार करते थे। ट्रंप ने चार्ली की पत्नी एरिका और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही, उन्होंने चार्ली के सम्मान में पूरे अमेरिका में झंडे आधे झुके रखने का आदेश दिया। वहीं यूटा गवर्नर स्पेंसर कॉक्स ने इसे “हत्या” करार दिया और कहा कि यह अमेरिकी लोकतंत्र पर हमला है।
कौन थे चार्ली किर्क
31 वर्षीय चार्ली किर्क एक प्रमुख दक्षिणपंथी कार्यकर्ता थे। किर्क डोनाल्ड ट्रंप के प्रबल समर्थक थे। वह 2024 के चुनावों में उनकी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने युवा मतदाताओं को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। डोनाल्ड ट्रंप के लिए वह इतने खास थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें युवाओं के दिलों को समझने वाला व्यक्ति कहा था। यह वजह थी कि चार्ली किर्क की युवाओं पर अच्छी पकड़ थी। किर्क इजराइल के भी बड़े समर्थक थे। इसी वजह से इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें ‘इजराइल का शेरदिल दोस्त’ बताया था। किर्क के परिवार में उनकी पत्नी एरिका, जो पूर्व मिस एरिजोना यूएसए सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं, और उनके दो बच्चे हैं।
किर्क सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। चार्ली किर्क के X अकाउंट पर पर 53 लाख फॉलोअर्स थे और उनके रेडियो कार्यक्रम ‘द चार्ली किर्क शो’ के पॉडकास्ट के लिए हर महीने 5 लाख से अधिक श्रोता आते थे। वह अपने जोशीले भाषणों, सोशल मीडिया अभियानों और जेनरेशन जेड और मिलेनियल रूढ़िवादियों के बीच प्रभाव के लिए जाने जाते थे। उनके प्रशंसक उन्हें जमीनी स्तर के युवा सक्रियतावाद और रिपब्लिकन प्रतिष्ठान के बीच एक ‘सेतु’ के रूप में देखते थे।
ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)