Radhika Yadav Murder: पिता ने टेनिस खिलाड़ी राधिका की गोली मारकर की हत्या, एकेडमी खोलने से था नाराज

211

Radhika Yadav Murder: हरियाणा के गुरुग्राम एक टेनिस खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला खिलाड़ी के पिता ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Radhika Yadav Murder: राधिका पर पिता ने दागी तीन गोलियां

बता दें कि यह घटना बुधवार सुबह 10:30 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक-2 में हुई। पिता दीपक यादव ने अपने ही घर में लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी 25 वर्षीय बेटी पर 3 गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

मृतका की पहचान राधिका यादव के रूप में हुई, जो उभरती हुई टेनिस प्लेयर थीं। मृतका राधिका के चाचा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता दीपक यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, इस मामले में पुलिस ने राधिका यादव के पिता दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Related News
1 of 1,929

Radhika Yadav Murder: इसलिए पिता ने कर दी हत्या

शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतका राधिका एक टेनिस अकादमी चलाती थी और उसके पिता टेनिस अकादमी चलाने की बात से खुश नहीं थे। ये भी सामने आया है कि राधिका द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाने पर अपत्ति थी। ये भी कहा जा रहा है कि लोग उसे बेटी की कमाई खाने वाला कहकर…ताने मारते थे। टेनिस अकादमी चलाने को लेकर बेटी से हुए विवाद के चलते आरोपी ने अपने लाइसेंसी हथियार से 3 गोलियां मारकर इस हत्या को अंजाम दिया। पुलिस टीम हत्या के हर पहलू पर नज़र रखकर आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

होनहार खिलाड़ी थी राधिका

दरअसल राधिका यादव स्टेट लेवल की टेनिस खिलाड़ी थीं। उन्होंने राज्य स्तर पर कई पदक जीतकर अपने पिता और परिवार का नाम रोशन किया था, लेकिन पिता ने ही अपनी लाडली बेटी की जान ले ली। पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली है। घटना के समय मृतका की मां भी वहीं मौजूद थीं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...