सुरक्षा बलों ने 7 माओवादियों को मार गिराया

0 19

बीजापुर--छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 7 माओवादियों को मार गिराया है। जिले में सुरक्षा बलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में ये नक्सली मारे गए। फिलहाल इस एनकाउंटर को लेकर अधिक जानकारी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। 

Related News
1 of 296

बता दें कि इसी सप्ताह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में भी सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाते हुए 39 नक्सलियों को मार गिराया था। बीते कई सालों में नक्सलियों के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्रवाई थी। गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने देश के 44 जिलों को नक्सलवाद प्रभावित इलाकों की सूची से हटा लिया था।

Comments
Loading...