यूपी सरकार ने पर्यटकों के लिए शुरू की 24X7 हेल्‍पलाइन सेवा 

0 24

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पर्यटन सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाते हुए हेल्पलाइन सेवा शुरू की है. इस हेल्पलाइन पर सातों दिन, चौबीस घंटे सेवा ली जा सकती है. इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर दूसरे राज्यों से आनेवाले पर्यटक भी किसी भी तरह की जानकारी, शिकायत व सुविधा की सेवा ले सकते हैं. 

Related News
1 of 296

गौरतलब है कि यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 18601801364 की शुरुआत की है. इस फोन नंबर पर कोई भी पर्यटक कभी भी 24X7 जानकारी, शिकायत व सुविधा की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं. मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग को हेल्‍पलाइन सेवा शुरू करने के आदेश दिये थे.

Comments
Loading...