जेल के दो प्रहरियों ने महिला कैदी की लूटी आबरू, जान से मारने की दी धमकी

मध्यप्रदेश के जिला जेल में बंद एक महिला कैदी ने जेल के दो प्रहरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  महिला ने बताया कि जब वह जेल में बंद पति से मिलने के लिए जा रही थी।

0 1,145

मध्यप्रदेश के जिला जेल में बंद एक महिला कैदी ने जेल के दो प्रहरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि जब वह जेल में बंद पति से मिलने के लिए जा रही थी। उसी दौरान दोनों जेल प्रहरियों ने सरकारी आवास में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वही इस मामले में दोनों आरोपियों को बर्खास्त कर जोबट की उप जेल में भेज दिया गया है।

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी:

जानकरी के मुताबिक महिला अपने पति से मिलकर जेल से घर लौट रही थी।  उसी दौरान जेल प्रहरी अनिल त्रिवेदी मिल गया।  उसने महिला को मेडिकल रिपोर्ट देने के बहाने जेल लाइन स्थित सरकारी आवास पर ले गया जहां पर जेल प्रहरी वीरेंद्र यादव पहले से मौजूद था। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया।  वही महिला के विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पति और पत्नी को करवाते थे फर्जी शादियां:

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए अजाक के उप पुलिस अधीक्षक आदित्यराज सिंह ठाकुर ने बताया कि, दोनों पति-पत्नी फर्जी शादियां कराने के जुर्म में अलीराजपुर जेल में पांच साल की सजा काट रहे हैं। वही 2 महीनों के लिए कोरोना महामारी के कारण पैरोल पर बाहर थी।  उसी दौरान महिला के साथ यह घटना घटित हुई थी।

Related News
1 of 823

महिला के भाई ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा:

वही महिला का भाई तब उससे जेल में मिलने आया तो महिला के पति ने अपने साले से घटने के बारे में बताया। फिर महिला के भाई ने महिला थाने में रेप की लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपियों को गिफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 

 

ये भी पढ़ें.. अचानक आसमान से गिरा आग का धमाकेदार गोला, देखें हैरतअंगेज वीडियो

ये भी पढ़ें..BCCI ने रणजी ट्रॉफी समेत इन बड़े टूर्नामेंट को किया स्थगित, खतरे में IPL 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...