अखिलेश को बड़ा झटका, माया ने थामा भाजपा का दामन !

0 29

लखनऊ —  2019 के लोकसभा चुनावों को भले ही अभी काफी समय बाकी हो। लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने दलों को मजबूत बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस बीच  समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता ने अखिलेश यादव को झटका देते हुए भाजपा का दामन दाम लिया है।

Related News
1 of 655

दरअसल उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सपा नेत्री माया देवी ने अपने कई समर्थकों के साथ आज भारतीय जानता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। माया देवी के ऐसा करने के पीछे कुर्सी छिन जाने का डर बताया जा रहा है।बता दें कि यह सपा नेत्री अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक प्रमुख हैं। 

गौरतलब है कि ब्‍लॉक प्रमुख ने अपने पति सहित 50 से ज्‍यादा समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और अमरोहा भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की। सियासी गलियारों में इसे जिले में सपा के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि 2019 में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन पर इसका कैसा असर पड़ता है,ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन सपा के लिए अच्छी खबर नहीं है।

Comments
Loading...