जहानाबाद :हाईवे किनारे स्थित घर में जा घुसा अनियंत्रित ट्रक, पिता- पुत्र की मौत

0 18

फतेहपुर– जनपद के जहानाबाद कस्बे में आज तड़के एक बड़ी दुर्घटना हो गयी। एक फलों से लदा ट्रक हाईवे के किनारे एक घर में घुस गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है। 

Related News
1 of 296

जहानाबाद कस्बे के अंतर्गत हाईवे के किनारे ही स्थित पोजेपुर गाँव में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल आज सुबह लगभग 5 बजे अनार , अंगूर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे स्थित एक मकान में ठोकर मारते हुए पलट गया। जिससे घर के अंदर छप्पर के नीचे सो रहे पिता – पुत्र की ट्रक के नीचे दब कर मौत हो गयी। इस दुर्घटना से इलाके में अफरा – तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फ़ैल गयी। मृतकों के परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। घर पूरी तरह तहस – नहस हो गया है। वहीं घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गयी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

(रिपोर्ट – श्वेता सिंह , फतेहपुर ) 

Comments
Loading...