बीजेपी कार्यालय के सामने 12460 शिक्षक भर्ती नियुक्ति पत्र के लिए विशाल धरना

0 28

लखनऊ– राजधानी लखनऊ में विभिन्न बीटीसी संघों के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन काफी देर से राजधानी के बीजेपी कार्यालय के सामने हो रहा है। इस धरने में पूरे यूपी से बीटीसी छात्र एकजुट हुए हैं।

Related News
1 of 296

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 12460 शिक्षक भर्ती में चयनित हज़ारों शिक्षक आज राजधानी लखनऊ के बीजेपी कार्यालय पहुंचे। जहाँ उन्होंने अपनी मांगों को लेकर भाजपा कार्यालय के सामने ही धरना देना शुरू कर दिया और जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। ये सभी बीटीसी छात्र शिक्षक सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे हैं।

दरअसल बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद के लिए 12460 शिक्षकों का चयन किया गया था। बता दें कि इन BTC शिक्षकों की काउंसलिंग के बाद ही इनका चयन किया गया था। लेकिन चयन के बावजूद इन शिक्षकों को अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। जिसे लेकर ये शिक्षक ख़ासा परेशान हैं। ऐसे में ये छात्र आज अपनी मांगों को लेकर बीजेपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं ।

( रिपोर्ट- श्वेता सिंह,लखनऊ )

Comments
Loading...