लोकसभा उपचुनावः प्रचार के आखिरी दिन भाजपा झोंकेगी पूरी ताकत

0 19

लखनऊ –उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के अाखिरी दिन सभी पार्टियां अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंकेंगीं. फूलपुर में जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव रोड शो करते नजर आएंगे. वहीं दूसरी तरफ गोरखपुर में सीएम योगी ताबड़तोड़ जनसभाओं करते नजर आएंगे.

Related News
1 of 653

वहीं फूलपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की अगुवाई में सरकार के कई कैबिनेट मंत्री मोर्चा संभालेंगे. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ 9 मार्च को गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में कैम्पियरगंज, पिपराइच, ग्रामीण एवं सहजनवा विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा 9 मार्च को गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उधर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, ब्रजेश पाठक, राजेश वर्मा 9 मार्च को फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

 

Comments
Loading...