14 महिलाओं-युवतियों का रेप करने वाला सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार 

0 19

न्यूज डेस्क — यूपी की अमरोहा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने बलात्कार के आरोप में फरार 24 साल के युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह अब तक 14 महिलाओं और लड़कियों का रेप कर चुका है।

 बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी बबलू ने 2009 में 15 साल की उम्र में 6 साल की बच्ची का बलात्कार किया था, जिसके बाद उसे बाल सुधार घर भेजा गया था। इसके 9 साल बाद मंगलवार को बबलू कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बबलू कुमार खेतों में काम कर रही या खुले में शौच के लिए गई अकेली महिलाओं-युवतियों को अपना शिकार बनाता था। उसके डर से गांव की महिलाओं ने समूह में जाना शुरू किया। यही नहीं इसके ऊपर अपनी चचेरी बहन से बलात्कार करने का आरोप भी है। 

Related News
1 of 810

ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा 

2015 में एक मामले में जमानत सुरक्षित होने के बाद बबलू लापता हो गया था, इसके बाद वह कभी-कभी गांव आकर महिलाओं का उत्पीड़न करता था। आखिरकार तंग आकर ग्रामीणों ने दिसंबर 2017 में बबलू कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस तब से आरोपी को ढूंढ रही थी। 

वहीं सोमवार देर रात अमरोहा के हसनपुर की पुलिस जब पट्रोल पर थी तो बबलू को बाइक के साथ देखा गया। इसके बाद पुलिस ने जब उसे पूछताछ के लिए रोका तो वह भागने लगा यहां तक कि उसने इस दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से फायरिंग भी की। पुलिस के एक अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बबलू अक्सर गरीब महिलाओं को निशाना बनाता था और पीड़िताएं डर की वजह से उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराती थीं।  

 

Comments
Loading...