पति की घिनौनी करतूत, पत्नी की अश्लील तस्वीरें की वायरल

पति ने अपनी पत्नी के अश्लील तस्वीरें रिश्तेदारों को भेजी...

0 1,678

प्रदेश में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गुप्तांग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं पुलिस ने इस जुर्म में पति, ननद और जेठानी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें..नहाते वक्त DIG ने ली महिला सिपाही की अश्लील तस्वीरें, फिर किया घिनौना काम, FIR दर्ज

जून में हुई थी शादी…

मिली जानका री के मुताबकि पंजाब के तरनतारन जिले के एक गांव में 27 वर्षीय लड़की की शादी उसी गांव के निवासी लड़के के साथ जून 2020 को हुई थी। जिसके बाद दोनों साथ रह रहे थे। करीब 3 महीने के बाद पति ने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया और उसे दोबारा लेने नहीं गया।

पत्नी की तरफ से बार-बार अपने पति को संदेश भेजने पर भी वह लेने नहीं आया। मामला ज्यादा उलझता देख लड़के के साथ बातचीत की गई। जिस दौरान यह बात सामने आई कि उसकी पत्नी महिला नहीं बल्कि थर्ड जैंडर है। जिसके बाद लड़के ने लड़की को ले जाने से इंकार कर दिया।

रिश्तेदारों को भेजी गुप्तांग की तस्वीरें…

Related News
1 of 1,936

यही नहीं कुछ दिनों बाद पति ने अपनी पत्नी के गुप्तांग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने रिश्तेदारों तक पहुंचा दीं। इसका पता लगने पर लड़की ने यह मामला डी.सी. कुलवंत सिंह के ध्यान में लाया। जिन्होंने इसकी जांच के लिए सखी वन स्टाप सैंटर की ऐडमिनस्ट्रेटर अनीता कुमारी को हुक्म दिया।

 जल्द होगी गिफ्तारी…

जिसके बाद मामला पुलिस के ध्यान में लाने उपरांत जांच शुरू की गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की के बयानों पर आरोपी पति, भाभी और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें..हैवानियत की हदः रेप के बाद विवाहिता की हत्या, प्राइवेट पार्ट में ठूंसा हुआ था कपड़ा…!

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। )

Comments
Loading...