महसी विधायक के साथ ग्राम प्रधानों ने डीएम को सौंपा 2.31 लाख का ड्राफ्ट

0 242

बहराइच–कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के फलस्वरूप उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान करने के लिए विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में प्रधान संगठन महसी के अध्यक्ष….

डी.पी. मिश्र, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला मंत्री करूणा शंकर मौर्य, ग्राम प्रधान परसोहना दिनेश कुमार सिंह, भगवानपुर के यज्ञ नारायण मिश्र तथा सधुवापुर के धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने शिविर कार्यालय पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार को मुख्यमंत्री कोविड केयर फण्ड उत्तर प्रदेश के लिए दो लाख 31 हजार की धनराशि का डिमाण्ड ड्राफ्ट भेंट किया।

Related News
1 of 162

इस अवसर पर विधायक सिंह ने बताया कि विकास खण्ड महसी के समस्त ग्राम प्रधानगणों द्वारा अपने एक माह के मानदेय का डिमाण्ड ड्राफ्ट मा. मुख्यमंत्री कोविड केयर फण्ड उत्तर प्रदेश के लिए भेंट किया गया है। ‘‘मा. मुख्यमंत्री कोविड केयर फण्ड’’ के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित का शुक्रिया अदा किया।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच)

Comments
Loading...