यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस पलटी,मच गई चीख पुकार

0 42

मथुरा — यमुना एक्सप्रेसवे पर उस वक्त चीख पुकार मच गई जब मंगलवार सुबह तड़के एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान रात के सन्नाटे में यात्रियों की चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायलों को किसी तरह निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। गनीमत है कि बस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

Related News
1 of 7

बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी यह बस इटवा के हमीरपुर से दिल्ली जा रही थी। इस बस में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सवारियां थी। बस एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के पास पलट गई। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

Comments
Loading...