राहुल की ‘गणित वाली गलती’ को बीजेपी ने लपका,कहा- या तो उन्हें डेटा की बिलकुल भी समझ नहीं है या….

0 71

न्यूज़ डेस्क — पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘गणित की गड़बड़ी’ को लेकर राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘उनके सवाल बेढंग से गढ़े हुए हैं। मैं नहीं जानता कि इन सवालों को कौन लिखता है? किस आधार पर वह इन सवालों को पूछते हैं?

Related News
1 of 296

या तो उन्हें डेटा की बिलकुल भी समझ नहीं है या वह इसे अपनी सुविधा के मुताबिक गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। सभी डेटा आधारहीन हैं।’ 

इससे पहले रविवार को कई बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी के सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे ‘प्रश्न अभियान’ की आलोचना की थी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस नेता को अपने स्क्रिप्ट राइटर को बदलने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, ‘उन्हों अपना स्क्रिप्ट राइटर बदल देना चाहिए। कॉलेज लेवल की कविताओं सरीखे बयान जवाब देने के लायक नहीं हैं।’ 

 

Comments
Loading...