तमंचे के बल पर महिला से जबरन दुष्कर्म

महिला जब चीखी चिल्लाई तो आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए.

0 34

एटा–जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के खेत में मक्का तोड़ने जा रही एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने तमंचे के बल पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि तमंचे के बल पर आरोपी ने दुष्कर्म के बाद उसके कुंडल भी उतार कर मौके से फरार हो गया। महिला जब चीखी चिल्लाई तो आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने न्याय के लिए अलीगंज थाने पर पहुंचकर लिखित तहरीर पुलिस को दी है जिसमे पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की बात कह रही है। वही पूरा मामला अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि महिला द्वारा एक तहरीर अलीगंज थाने में दी गई है लेकिन घटना प्लाट का विवाद बताया जा रहा है।

Related News
1 of 930

गांव के युवक और महिला के बीच पुराना प्लाट का विवाद चल रहा है। इसको लेकर महिला ने तहरीर अलीगंज थाने पर दी है। मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...