मायावती ने पहली बार ‘साइकिल’ को दिया वोट

0 14

लखनऊ — उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को सम्पन्न हुये मतदान में कई दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी।

Related News
1 of 653

बता दें कि प्रदेश के 16 जिलो की 14 लोकसभा सीटों पर 57़ 33 फीसदी मतदान हुआ। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच  सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चला। 

इस दौरान राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गजो ने अपने मतदान का प्रयोग किया वहीं लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने वोट किया है. लखनऊ में मायावती का वोट डालना इसलिए खास है, क्योंकि यहां से बसपा नहीं, बल्कि सपा की ओर से कैंडिडेट मैदान में है। ऐसा संभव है कि मायावती ने इस चुनाव में पहली बार साइकिल को वोट दिया हो। आपको बता दें कि ये पहली बार है जब मायावती अपने सिमबल की बजाए किसी और पर वोट दिया हो।

Comments
Loading...