लखनऊ: धरने पर बैठी खाकी, जाम से जूझी राजधानी, स्थानीय पुलिस से हुयी झड़प

0 104

लखनऊ–लखनऊ में पीआरडी के जवानों ने हल्ला बोल दिया है। जिससे राजधानी की यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गयी है। प्रदर्शन कर रहे जवान मुख्यमंत्री आवास जाने पर अड़े है जिन्हे पुलिस रोकने की कोशिश कर रही है। 

Related News
1 of 296

हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर बड़ी संख्या में अपनी मांगों को लेकर पीआरडी जवान प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए हैं। इन जवानों का कहना है कि सरकार वर्दी-वर्दी में फर्क क्यों कर रही है ? उनका कहना है पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तरह नियमित किया जाए और सभी सुविधाएं उनके समान ही कि जाए। साथ ही पीआरडी जवानों को 60 साल सेवा देने के बाद एकमुश्त पेंशन की व्यवस्था की जाए। ये सभी जवान मुख्यमंत्री आवास जाने पर अड़े हुए हैं और पुलिस इन्हे रोकने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान 

पीआरडी के जवानों और सिविल पुलिस के बीच धक्का मुक्की के साथ तीखी  झड़प और मारपीट की खबर भी सामने आ रही है। महिला सिपाही और पीआरडी महिला जवान के बीच झड़प भी हुयी। जिससे पीआरडी के जवानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 

पीआरडी के जवानों ने हजरतगंज चौराहा जाम कर दिया है जिससे यातायात पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है और लंबा भीषण जाम लग गया है। पुलिस ने चौराहे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी है। मौके पर आला अधिकारियों के साथ कई थानों की फोर्स और पीएससी फोर्स मौजूद है।

Comments
Loading...