सड़क दुर्घटना में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी समेत तीन घायल

0 17

फर्रुखाबाद — यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बीती रात कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लौट रही पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी। उनके साथ चालक सहित तीन लोग और जख्मी हुए है।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि जिले के पूर्व कांग्रेस सांसद व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी व पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद बीते दिन नगर में आयी थी। कार्यकर्ताओं से भेट करने के बाद उन्होंने देर शाम जिलाधिकारी मोनिका रानी और एसपी संतोष मिश्रा से भी मुलाकात की। इसके बाद वह कार से कायमगंज अपने निवास ग्राम पितौरा जा रही थी। उसी दौरान थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गुरुगाँव मन्दिर के निकट उनकी कार में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे उसमे बैठी लुईस खुर्शीद,पूर्व कायमगंज विधान सभा की कांग्रेस प्रत्याशी रही शकुंतला कठेरिया व कार चालक घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर कांग्रेसी एकत्रित हो गये। लुईस खुर्शीद को आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।जंहा उनका उपचार हुआ। लुईस खुर्शीद के हाथ में फेक्चर बताया गया। चिकित्सा ने उनका उपचार कर फ़िलहाल छुट्टी दे दी। जिसके बाद उन्हें पितौरा रवाना किया गया। 

(रिपोेर्ट-दिलीप कटियार,फर्रुखाबाद)

Comments
Loading...