लखनऊः तीन IPS व चार PCS अफसरों के तबादले, डॉ.उज्ज्वल कुमार को इलाहाबाद भेजा गया

0 49

लखनऊ — यूपी में गुरुवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईएएस व चार पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। अभी तक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक पद पर रहे डॉ. उज्ज्वल कुमार को नगर निगम इलाहाबाद के नगर आयुक्त पद पर भेजा गया है।

Related News
1 of 296

जबकि, वित्त विभाग के विशेष सचिव यशु रस्तोगी को वाणिज्य कर मुख्यालय, लखनऊ के अपर आयुक्त पद पर तैनाती दी गई है। वहीं, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अपर निदेशक, सूचना निदेशालय से हटाकर प्रतीक्षारत किया गया है।

इसके अलावा, चार पीसीएस अफसरों के हुए तबादले में शिशिर को विशेष सचिव, भाषा विभाग, अति. कार्य. निदेशक, हिंदी संस्थान/संस्कृति/विशेष सचिव, संस्कृति विभाग को उनके इन विभागों के साथ ही सूचना निदेशालय के निदेशक का भी अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया है।

वाराणसी के अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार राय को वर्तमान पद से हटाकर अपर आयुक्त, इलाहाबाद मण्डल के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। सतीश पाल को संयुक्त सचिव, श्रम विभाग, सचिव, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को अपर जिलाधिकारी, वाराणसी के पद पर तैनात किया गया है।नगर निगम, इलाहाबाद के नगर आयुक्त अविनाश सिंह को विशेष सचिव, गृह विभाग के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।

Comments
Loading...