ठण्ड के प्रकोप के चलते अब 7 जनवरी तक बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

0 16

लखनऊ–राजधानी में स्कूली बच्चों के लिए प्रशासन की तरफ से राहत भरी खबर आयी है। राजधानी में शीतलहरी को देखते हुए लखनऊ के डीएम कौशलराज शर्मा ने कक्षा एक से 12 तक के स्कूल 7 जनवरी तक के लिए बंद कर दिये हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह स्कूल बंद करना सुनिश्चत कराएं।

Related News
1 of 296

डीएम का कहना है कि इन तिथियों पर पहले से प्रैक्टिकल परीक्षा या अन्य परीक्षा की तिथि निर्धारित हैं तो परीक्षा आयोजित की जाएंगी। बता दे इससे पहले स्कूलों की छुट्टी 4 जनवरी तक मुकर्रर की गयी थी लेकिन ठण्ड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इन छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। 

Comments
Loading...