आज का भाग्यफलः13 मार्च 2018

0 12

मेष– कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई नीति बनेगी। धनलाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। विरोध होगा। विवाद न करें।

 

वृष– धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कोर्ट व कचहरी में बाधा दूर होगी। धनलाभ होगा। बुद्धि का प्रयोग करें। संतोष का वातावरण रहेगा।

मिथुन– विवाद से क्लेश होगा। चोट, चोरी व व्याधि से हानि संभव है। अपेक्षाकृत कार्यों में देर होगी, धैर्य रखें। भूमि-आवास की समस्याओं में वृद्धि होगी।

कर्क– शारीरिक कष्ट संभव है। लेनदेन में सावधानी रखें। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा। आर्थिक चिंता रहेगी।

सिंह– जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति में मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा।

Related News
1 of 555

कन्या– भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। लाभ होगा। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें।

तुला– चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ होगी। शोक समाचार मिल सकता है। विवाद न करें। लाभ कम होगा। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

वृश्चिक– पुराना रोग उभर सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वस्तुएं संभालकर रखें। धनार्जन होगा।वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु– बेचैनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बचें। प्रमाद न करें। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा।

मकर– रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे।

कुंभ– फालतू खर्च होगा। अपेक्षाकृत कार्य न होने से तनाव रहेगा। आय में कमी होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी।

मीन– बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी न करें। राजभय रहेगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...