लोकप्रिय अभिनेता शशि कपूर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

0 23

मुंबई– हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता शशि कपूर का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 79 साल के थे। उन्होंने कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपने समय में इंडस्ट्री के सबसे व्यस्ततम अभिनेताओं में शुमार शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ था।

Related News
1 of 296

साल 2011 में उनको भारत सरकार ने पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे शशि कपूर ने पृथ्वी थिअटर के नाटक ‘शंकुतला’ से अपने करियर की शुरू की थी। राज कपूर की पहली फिल्म ‘आग’ और तीसरी फिल्म ‘आवारा’ में शशि ने अपने बड़े भाई राज कपूर के बचपन की भूमिकाएं निभाई थीं। यश चोपड़ा ने फिल्म ‘धर्मपुत्र’ के जरिए शशि को इंडस्ट्री में एंट्री कराई थी। शशि कपूर ने अपने करियर में 160 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। 

Comments
Loading...