लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह करेंगे रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन

0 11

लखनऊ–गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर 17 मार्च को लखनऊ आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री एंव सांसद राजनाथ सिंह रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन/

Related News
1 of 296

शिलान्यास एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित किये गये होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। श्री शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री 17 मार्च 2018 दोपहर 01ः35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगे, वहां से सीधे अपने आवास 4 कालीदास मार्ग जायेंगे तथा सायं 05 बजे पश्चिम विधानसभा, सेंट जोजफ स्कूल राजाजीपुरम में होली मिलन समारोह में सम्मिलित होंगे एवं सायं 06ः20 बजे ब्राहम्ण समाज द्वारा होली मिलन समारोह में अवस्थी लॉन कृष्णानगर कानपुर रोड जायेंगे।

दिनांक 18 मार्च को दोपहर 12ः00 बजे कैण्ट विधानसभा के सेंट्रल पार्क समर बिहार नि. मानक नगर स्टेशन में होली मिलन समारोह एवं 01ः15 बजे नेशनल अलांयस फॉर स्वच्छ भारत एवं संहयोगी संस्थायें द्वारा आयोजित गोष्ठी ‘‘विकास के स्थायित्व में स्वंयसेवी संस्थाओं की भागीदारी’’ कार्यक्रम में विश्वेशैरया हाल निकट राजभवन लखनऊ में सम्मिलित एवं सायं 04ः00 बजे लखनऊ के रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रम नार्दन रेलवे स्टेडियम चारबाग लखनऊ में हिस्सा लेंगे तथा सायं 05ः30 बजे गृहमंत्री जी लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

 

Comments
Loading...