माया के नक्शेकदम पर बीजेपी, यूपी के हर आफिस में लगेंगी मोदी-योगी की मूर्तियां

0 17

लखनऊ–पांच जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 46वें बर्थडे पर उन्हें मिले दो गिफ्ट ने सभी का ध्यान खींचा.सीएम को दो मूर्तियां उपहार में दी गई थीं.

Related News
1 of 296

बीजेपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल ने योगी को इस दौरान पीएम मोदी की एक छोटी सी मूर्ति गिफ्ट में दी थी. वहीं, सीएम के ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) अभिषेक कौशिक ने योगी को उन्हीं की मूर्ति बतौर गिफ्ट भेंट की. आने वाले दिनों में ये गिफ्ट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दफ्तरों में नजर आ सकते हैं.

यूपी सरकार भी मायावती के नक्शेकदम पर चलने को तैयार है. मायावती ने अपने काल में अपनी ही मूर्तियों की स्थापना करवाई थी, अब बीजेपी योगी और मोदी की मूर्तियों को लगवाने की तैयारी कर रही है. खबर है कि यूपी के बीजेपी ऑफिसों में पीएम और सीएम की मूर्तियां लगाई जाएंगी. इसके लिए नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की मूर्ति ख़ास तौर से डिज़ाइन की गई है जिसे चित्रकूट के एक कलाकार ने बनाया है.

योगी को अपने ओएसडी का दिया हुआ तोहफ़ा बड़ा पसंद आया. इसके बाद सबने योगी और मोदी के मूर्तियों की तारीफ़ की.तब योगी ने फैसला लिया है कि बीजेपी के हर कार्यालय में उनकी और पीएम मोदी की मूर्तियों की स्थापना होगी.

Comments
Loading...