फतेहपुर: काम पर जा रहे बाइक सवार तीन मजदूरों को ट्रक ने रौंदा

0 31

फतेहपुर– फतेहपुर में एक बाइक पर सवार तीन मजदूरों को ट्रक ने कुचल दिया। तीनों फैक्ट्री काम पर जा रहे थे। घटना में तीनों की मौत हो गई है। हादसा मुग़लमार्ग स्थित गंगरावल के पास हुआ है। 

Related News
1 of 296

बकेवर थाना क्षेत्र के कश्मीरीपुर गांव निवासी नसीम, हेमंत और अफसर चौडगरा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार की सुबह रोज की तरह एक ही बाइक सें तीनों काम के लिए फैक्ट्री जाने के लिए निकले, बकेवर के मुग़लमार्ग स्थित गंगरावल के पास जहानाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों युवक गिरकर ट्रक की चपेट में आ गये। हादसा देख स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक नसीम और हेमंत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

वहीं अफसर की सांसें चलती देख उसे बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी सांसें थम गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया।  हादसे के कारण करीब एक घंटे तक चौडगरा घाटमपुर मार्ग पर आवागमन बन्द रहा। पुलिस ने कड़ी मसक्कत के बाद जाम खुलवाया। 

Comments
Loading...