गणतंत्र दिवस पर इस बार राजपथ पर नहीं दिखेगी ‘दिल्ली की झांकी’

0 68

नई दिल्ली– गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोर – शोर से शुरू हो चुकी है। बस दो दिन के इंतज़ार के बाद इस साल गणतंत्र दिवस पर कुछ ऐतिहासिक चीजें भी होनी है। सभी प्रदेश अपने कल्चर की थीम को लेते हुए अपनी झांकी राजपथ पर भेजते हैं लेकिन इस बार दिल्ली के लोग अपनी ही झांकी नहीं देख पाएंगे।

Related News
1 of 296

रक्षा मंत्रालय को प्रपोजल भेजने में देरी के चलते इस बार दिल्ली की झांकी राजपथ से गायब रहेगी। इस बार राजपथ पर कुल 14 प्रदेशों की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। दरअसल दिल्ली का प्रपोजल रक्षा मंत्रालय को भेजने में देरी हो गई है। इसीलिए स बार दिल्ली की झांकी राजपथ पर नहीं दिखाई देगी। लेकिन आम आदमी पार्ट के विधायक कपिल मिश्रा का कुछ और ही कहना है। कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार पर पिछले साल की तरह इस साल भी झांकी के लिए एजूकेशन मॉडल का प्रपोजल भेजने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली सरकार ने पिछले साल की ही तरह इस साल भी एजूकेशन सेक्टर में सरकार की सफलता को दर्शाता मॉडल भेजा जिसे रिपीट होने के कारण रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने सुझाव दिया था कि दिल्ली को अपनी दूसरी चीजों को झांकी में प्रदर्शित किया जाना चाहिए।’ 

 

Comments
Loading...