हाथरस : लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग

0 31

हाथरस–यूपी के के हाथरस शहर में रोडवेज बस स्टैंड के सामने घनी आबादी के बीच एक टिम्बर मर्चेंट के गोदाम में आज सुबह भीषण आग लग गयी। वाकया करीब तीन बजे का है। आग से इलाके में हड़कंप मच गया। 

Related News
1 of 296

सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुट गयी। आग इतनी विकराल थी कि इसे बुझाने के लिए पड़ोसी जिले अलीगढ से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गयी। आग से गोदाम में रखी इमारती लकड़ी जलकर खाक हुई है। गोदाम में टिम्बर मर्चेंट की आरा मशीन भी लगी थी। लेकिन यह अभी पता नहीं चल सका है कि आग किस बजह से लगी है। फिलहाल तो आग बुझाने का काम जारी है और आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। टिंबर मर्चेंट के एक परचित की माने तो आग से गोदाम में रखी लाखों रूपये की लकड़ी जल गयी है लेकिन उनका कहना है कि नुकसान कितना हुआ है इसके बारे में सही आंकलन तभी लगाया जा सकेगा जब आग पूरी तरह से बुझ जाएगी। 

(रिपोर्ट – सूरज मौर्या , हाथरस )

Comments
Loading...