लखनऊ– मंत्री स्वाति सिंह की तबियत खराब, लोहिया अस्पताल में भर्ती

0 17

लखनऊ– योगी सरकार में स्वतंत्र राज्य मंत्री स्वाति सिंह की तबीयत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई। आज सुबह अचानक उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया जिससे उन्हें घबराहट होने लगी।

Related News
1 of 296

घबराहट और निम्न रक्तचाप की समस्या की समस्या से जूझ रही स्वाति सिंह को आनन-फानन में गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नेगी की देखरेख में उनका ट्रीटमेंट जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह आज शाम तक अस्पताल में भर्ती रहेंगी।

बताया जा रहा इससे पहले भी स्वाति सिंह को कई दिनों से कमजोरी महसूस हो रही थी। ब्लड प्रेशर भी कई बार कम हुआ लेकिन आज स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनके हाल जानने के लिए पार्टी पदाधिकारियों का अस्पताल में तांता लगा हुआ है। 

Comments
Loading...