लखनऊ : नाले में पड़ा मिला दो दिनों से गायब युवक का शव

0 16

लखनऊ–राजधानी में दो लापता दिन से लापता 28 वर्षीय युवक का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया । स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related News
1 of 296

 बता दें 28 वर्षीय सलमान पिछले दो दिनों से लापता था। लोगों ने राजधानी के नाका के राजेन्द्र नगर में एक  नाले में सलमान का शव उतराता हुआ देखा। यह नाला नाका थाना क्षेत्र के नवयुग रेडिएंस स्कूल के पास ही स्थित है। नाले में शव देखकर स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी और शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक सलमान मूल रूप से फैज़ाबाद निवासी है और 2 दिन पहले शौच के लिए घर से निकला था। तभी से वह लापता बताया जा रहा था। मृतक के भाई शमीन के मुताबिक मृतक को मिर्गी का दौरा आता था ।

 

Comments
Loading...