निधन की खबर सुनते ही शशि कपूर के घर लगा बॉलीवुड कलाकारों का जमावड़ा

0 35

न्यूज़ डेस्क — दिग्गज अभिनेता-निर्माता शशि कपूर का सोमवार को निधन हो गया। वह 79 साल के थे। शशि ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शाम 5.20 बजे अंतिम सांस ली। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में बॉलिवुड सितारे उनके घर पहुंचे।

Related News
1 of 276

शशि फिल्म जगत में कपूर खानदान की नींव रखने वाले दिवंगत अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटों में सबसे छोटे थे। उनसे बड़े राज कपूर और शम्मी कपूर थे। खबर मिलते ही बॉलिवुड सितारे और परिवार वाले शशि कपूर के घर पहुंचने लगे । राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर भी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचीं । शशि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। बता दें कि 70 से 80 के दशक में दोनों ने साथ कई फिल्में कीं, जिनमें ‘दीवार’, ‘सिलसिला’, ‘नमक हलाल’, ‘काला पत्थर’, ‘शान’ जैसी कई शानदार फिल्में शामिल हैं। बच्चन फैमिली भी पहुंची वहां। ऐश्वर्या राय बच्चन अभिषेक बच्चन के साथ वहां पहुंचीं। शशि कपूर की पोती करीना कपूर (भतीजे रणधीर कपूर की बेटी) अपने हसबैंड सैफ अली खान के साथ पहुंचीं। अपने दादा के अंतिम दर्शन के लिए करिश्मा कपूर भी पहुंचीं। निधन की खबर सुनते ही शशि कपूर के घर पहुंचीं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस काजोल। रानी मुखर्जी भी खबर शशि कपूर के घर की ओर सुनते ही निकल पड़ीं । उस वक्त जमकर बारिश हो रही थी। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर , फिल्ममेकर बोनी कपूर,संजय कपूर,रणधीर कपूर की पत्नी बबीता कपूर,राज कपूर के बेटे राजीव कपूर आदि शशि कपूर के घर पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। यह खबर सुनते ही ऋषि कपूर दिल्ली से मुंबई पहुंचे।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...