बीजेपी ने यूपी को वापस दिलाई पहचान, विपक्ष से पूछे कई सवाल: अमित शाह

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं।

0 150

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं। 2022 में होने वाले चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ आये। उन्होंने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री से सवाल किया कि 5 साल में कितनी बार विदेश गए?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आज मैं सूबे की ऐतिहासिक भूमि पर भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत करने आया हूं’। उन्होंने कहा, ‘भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने पर काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने सिद्ध किया है कि सरकारें परिवार के लिए नहीं, बल्कि सूबे के गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती है। इसी के साथ दीपावली के शुभ अवसर पर हर घर में ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ को स्वीकृति मिले।

अमित शाह ने कहा कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसी होती हैं, जो हमेशा समाज सेवा के लिए कार्य करती हैं। वहीं कुछ राजनीतिक पार्टियां ऐसी होती हैं जैसे बारिश में मेंढक बाहर आ जाता है, वैसे ही चुनावी मेंढक की तरह चुनाव के समय बाहर आ जाते हैं’। उन्होंने कहा आज यूपी देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। अखिलेश बाबू आप यूपी का बजट 10 लाख करोड़ रुपये का छोड़कर गए थे। वहीं सीएम योगी जी ने अंतरिम बजट 21.31 लाख करोड़ रुपये का रखा है।

Related News
1 of 585

आपको बता दें उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल करते हुए कहा कि यूपी की जनता को जवाब दीजिये, कि आप पिछले 5 साल में विदेश कितने दिन रहे? इन्होंने उत्तर प्रदेश में शासन परिवार के लिए, स्वयं के लिए,  और अपनी जाति के लिए किया है। गृहमंत्री ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता के लिए चुनाव पार्टी की विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का चुनाव है। जनता की समस्या को जानने का चुनाव है। सरकार के किए हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का चुनाव है। वहीं बाकि सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव सत्ता हथियाने का जरिया है।

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...