युवती ने थाने में लगाई फांसी,पुलिस पर उठे सवाल !

0 18

बिजनौर — उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक युवती द्वारा थाने में फांसी लगाने का मामला सामने आया है.वहीं इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम पुलिस इस युवती और इसके प्रेमी को बस स्टैंड से पकड़ कर थाने लाई थी और भला बुरा कहा था।

Related News
1 of 1,457

बता दें कि बिजनौर के नजीबाबाद थाने में युवती के फांसी लगाने से हुई मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस देर शाम एक प्रेमी जोड़े को बस स्टैंड से पकड़ कर थाने लेकर आई थी, जिसके बाद इस युवती ने थाना परिसर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

दरअसल ये प्रेमी जोड़ा देहरादून का रहने वाला है जो कई दिनों से घर से गायब था। पुलिस द्वारा पकड़ कर लाने के बाद युवती ने रात में फांसी लगा ली। वहीं, इस खबर के बाद देहरादून में परिजनों ने जमकर हंगामा किया है।वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।

Comments
Loading...