प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त ही निकले हत्यारे

0 19

मुजफ्फनगर — यूपी के शामली में सड़क किनारे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर से युवक का अपहरण कर शामली में ले जाकर दोस्तों ने गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया.

Related News
1 of 810

वहीं शव को खेत में छिपाकर फरार हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान शिवम निवासी आवास विकास कालोनी मुजफ्फरनगर और RV राजपूत निवासी हाजीपुर मुजफ्फरनगर के रूप में हुई. दोनों ने बताया कि उन्होंने अज़ीम निवासी कांशीराम की  मुजफ्फरनगर से शामली ले जाकर भैंसवाल के जंगल में गोली मारकर हत्या की.मृतक युवक अज़ीम कांशीराम आवास विकास कॉलोनी थाना सिविल लाइन मुज़फ्फरनगर का रहने वाला है.

वहीं आरोपियों से पूछताछ में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आ रही है. हत्या के बाद वे कार को लेकर मेरठ में कैंट स्टेशन पर आए. सदर बाजार पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के बाद तुरंत मुजफ्फनगर और शामली पुलिस से संपर्क किया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

Comments
Loading...