महिला ठग गैंग का भंडाफोड़, पलक झपकते ही गायब कर देती थी आभूषण व नकदी

0 10

एटा–एटा में पुलिस ने महिला ठग गैंग की पॉच शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। ठग गैंग की ये महिलाये बस स्टैंड या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं के पर्स से आभूषण और नकदी पलक झपकते ही गायब कर देती थी। 

Related News
1 of 810

बताया जा रहा है कि रोडवेज बस अड्डे पर बस में चढ़ते समय एक महिला के पर्स से पॉंच हजार रुपये की नकदी और आभूषण साफ कर दिये और दिल्ली जाने वाली दूसरी बस पर सवार होकर रफू-चक्कर होना चाहती थी लेकिन मौके पर मौजूद यात्रियों की मदद से महिला चोर गैंग की पॉचों शातिर चोरों को बस अड्डे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं बताया जा रहा है कि महिला चोर गैंग के दो अन्य व्यक्ति भी थे जो मौका देख फरार हो गये। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार की गई महिला चोर गैंग की महिलाओं से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...