चुनावी रंजिश के चलते दबंगो ने महिला के घर में घुसकर की छेड़खानी

0 14

फतेहपुर– देश में महिलाओ के लिए कड़े कानून बनाये जाने के बाद भी महिलाये अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के पनई गाँव का है , जहाँ दबंग प्रधान ने चुनावी खुन्नस के चलते घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी की।

Related News
1 of 809

जिसका महिला ने विरोध किया तो दबंग प्रधान ने लाठी डंडो से पिटाई कर दी। महिला की चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने प्रधान व उसके समर्थको बंद कर 100 डायल में सुचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान व उसके समर्थको को अरेस्ट कर जाँच में जुट गई। वहीँ पीड़ित महिला ने बताया की गाँव में हुए प्रधानी चुनाव की खुन्नस मान रहा था और अक्सर परेशान किया करता था ।होली के दिन भी मार पीट की और आज घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा । जब इसका विरोध किया तो लाठी डंडो से पिटाई कर दिया | वहीँ पुलिस ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्यवाही की जा रही है | 

(रिपोर्ट-नीतेश श्रीवास्तव,फतेहपुर )

Comments
Loading...