गाय के गोबर को लेकर महिला ने शख्स को उतारा मौत के घाट

0 23

अलीगढ़– जिले के बापू नगर कॉलोनी में गोबर के विवाद को लेकर एक महिला ने अधेड़ के सिर में डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी, घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वही पुलिस  रिपोर्ट दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की बाद कह रही है।

Related News
1 of 810

मामला थाना गांधी पार्क इलाके के बाबू नगर कॉलोनी का है। जहां राजकुमार (मृतक) नाम का शख्स अपने परिवार के साथ रहता है राजकुमार की पड़ोस में रहने वाली शंकरवती (आरोपी) की गाय राजकुमार के घर के बराबर सड़क पर बंधी रहती है आए दिन राजकुमार के घर के आगे गाय का गोबर पड़े होने पर राजकुमार और शंकरवती के बीच विवाद होता रहता था।

मंगलवार को घर के बाहर गोबर पड़ा होने पर राजकुमार इसकी शिकायत लेकर शंकरवती के पास गया तो शंकरवती ने डंडे से राजकुमार के सिर पर प्रहार कर दिया जिसके चलते राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(रिपोर्ट- पंकज शर्मा, अलीगढ)

Comments
Loading...