यूपी में ऐसे होता है नारी का अपमान…

0 31

आज़मगढ़– योगी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर उस वक्त सवाल खड़ा हो गया; जब आज़मगढ़ जिले में एक महिला की प्रधानाध्यापक द्वारा सरेआम पिटाई की गयी। 

आज़मगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के नरवे प्राथमिक विघालय द्वितीय पर पोलियो ड्यूटी करने गयी गांव की महिला शिक्षा मित्र सुधा सिंह को विद्यालय पर तैनात गांव के प्रधानाध्यापक प्रकाश सिंह बाल पकड़ कर मारने लगे फिर दुबारा अपने घर जा कर लड़के आलोक सिंह उर्फ रवि को बुला लाये। जिस पर उनका पुत्र रवि असलहा लेकर पहुँचा। हेड मास्टर फिर दुबारा गाली गलौज देते हुए महिला को हाथों से मारने लगे। इसी दौरान लड़के रवि सिंह ने महिला को पिस्टल से मारने की नीयत से दौड़ा लिया। शोर सुनकर गांव वाले पहुँचे तो दोनों बाप बेटे बाईक से भाग निकले । पीड़ित ने बरदह थाने पर पहुँच घटना की लिखित शिकायत दर्ज की। मिली जानकारी के मुताबिक पोलियो ड्यूटी के दौरान स्कूल बंद होने का विवाद था।

Related News
1 of 810

 

 

Comments
Loading...