स्वरा भास्कर ने ऐसा क्यों कहा कि उन्हें एक हिंदू होने में आती है शर्म?

हमेशा विवादों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं।

0 642
हमेशा विवादों में रहने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। सोशल मीडिया पर अगर किसी अभिनेत्री को सबसे ज्यादा ट्रोल किया जाता है तो वो स्वरा भास्कर ही हैं। स्वरा कुछ भी पोस्ट करती हैं तो उससे विवाद हो जाता है।  स्वरा अपने विचारों की वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल में ही उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिससे वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।
स्वरा भास्कर इस बार अपने एक ट्वीट के वजह से विवादों में हैं। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि  –  “एक हिंदू होने पर शर्मिन्दा हूं!” स्वरा भास्कर अपने इसी बयान के बाद से ट्विटर पर लगातार ट्रेंड हो रही हैं।

स्वरा

क्या है पूरा मामला:

Related News
1 of 20
शुक्रवार को गुरुग्राम में जब मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग नमाज अदा कर रहे थे।  तभी भीड़ वहां पहुंच गई और नमाज पढ़ रहे लोगों के सामने कथित तौर पर  ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगी। इससे इलाके में तनाव का माहौल हो गया। इस घटना के सामने आने के बाद स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी।  उन्होंने  ट्वीट करते हुए लिखा कि एक हिंदू होने पर उन्हें शर्म आ रही है।

अपने बयानों के लेकर हमेशा चर्चा में रह्ती है स्वरा:

स्वरा ये पहली बार नहीं है जब स्वरा अपने किसी बयान के वजह से विवादों में हैं। उनका और विवादों का साथ चोली दामन वाला है। अपने बयानों के कारण वो आए दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर होती हैं। स्वरा पर ये आरोप लगता आया है कि वो चर्चा में रहने के लिए एक खास धर्म के लोगों को अपने निशाने पर रखती हैं।

 

ये भी पढ़ें.. 20 साल की युवती के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें.. ढ़ाबे पर थूक लगाकर रोटी बनाता था ये शख्श, वीडियो हुआ वायरल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...