पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

0 41

एटा–जनपद एटा में पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधी बेलगाम हो रहे है और लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। ताजा मामला सकीट थाना क्षेत्र के नगला अंगदपुर गांव का है जहॉं एक युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। 

Related News
1 of 810

घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नौगांव का रहने वाला 20 वर्षीय युवक अवधेश सकीट थाना क्षेत्र के ही सकतपुर गांव में एक निमंत्रण में आया था तभी कल रात उसके पास अवधेश के बड़े भाई की ससुराल से फोन आया जिसके बाद युवक अंगदपुर चला गया। युवक अवधेश का अपने बड़े भाई की शाली से लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको लेकर उसके बड़े भाई के ससुरालीजन उसके खिलाफ थे और लगातार उसकी हत्या के प्रयाश में थे। ये आरोपी युवक अवधेश की हत्या करने का मौका ढूंढ रहे थे और इनको अकेले मिलते ही उसकी पीट,पीट कर हत्या कर दी और शव को पेड़ से टांग दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि षणयंत्र के तहत अवधेश को अंगदपुर फोन कर बुलाया गया जहॉं उसकी बेरहमी से पीट पीटकर हत्या किए जाने के बाद उसके शव को पेड़ से लटका दिया। ग्रामीणों द्धारा सुबह पेड़ से लटका शव देखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पीएम के लिए भेजा। युवक के शरीर पर चोट के निशान पाये गये है जिससे लगाता है कि उसकी बेरहमी से पिटाई के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया वहीं युवक की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अवधेश के बड़े भाई के ससुरालीजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...