यूपी पुलिस की गुंडागर्दी, फौजी को लाठियों से जमकर पीटा, देखें वीडियो

0 59

बलिया–जिले में यूपी पुलिस की गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हुआ है , जिसमे खाकी वर्दी वाले एक व्यक्त को बीच चौराहे पर लाठियों से पीट रहे है। दरअसल बलिया जनपद के फेफना थाने के पिकेट के पास एक फ़ौजी ने अपनी बाइक खड़ी कर दी । 

Related News
1 of 1,457

वहां मौजूद सिपाहियों को ये बात इतनी नागवार लगी कि पाँच से छः पुलिस वालों ने बीच चौराहे सैकड़ों लोंगो की मौजूदगी में फौजी की जमकर लाठियों से पिटाई कर दी । इस दौरान फ़ौजी ने जब पुलिस वालों के रौब के सामने झुकने से इंकार कर दिया तो पुलिस वाले एक के बाद एक फ़ौजी पर टूट पड़े । वही सीओसीटी बलिया का कहना है की फ़ौजी ने गलत तरीके से गाड़ी खड़ी किया था जिस पर पुलिस वालों ने गाड़ी खड़ा करने से मना किया। पुलिस वालों ने अगर फ़ौजी की पिटाई की है तो मामले की जांच की जाएगी।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी, बलिया)

Comments
Loading...