फिल्मी स्टाइल में लूटे 4 लाख,व्यापारी के बेटे की सूझबूझ से दबोचा गया एक बदमाश

0 20

कानपुर–कानपुर में बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में चार लाख की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। दो बाइकों पर आए पांच बदमाशों ने व्यापारी की कार को घेर लिया।जिसके बाद उन्होंने तमंचे दिखा कर व्यापारी का बैग छीन लिया।बैग में चार लाख रुपए थे।

जिन्हे लेकर बदमाश बाइक से भागने लगे तभी व्यापारी के बेटे ने कार से एक बाइक में टक्कर मार दी।जिससे तीन बदमाश बाइक से गिर पडे।इस दौरान शोर सुन कर स्थानीय लोग भी आ गए और एक लुटेरे को उन्होंने पकड लिया।जबकि बाकी बैग सहित भाग निकले।बाद में पकडे गए लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया गया।जिसके पास से एक अवैध असलहा बरामद हुआ है।

Related News
1 of 810

आपको बता दें कि महेंद्र पांडेय की नयागंज में किराने की दुकान है। जिसमें उनका बेटा सुमित भी बैठता है। पिता-पुत्र रोज की तरह शुक्रवार रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर नौकर जीवन के साथ अपनी कार से घर लौटे। घर के दरवाजे पर बैग लेकर महेंद्र उतरे और डोर बेल बजाने लगे। इसी दौरान दो बाइकों पर पांच बदमाश आए। दो बदमाश बाइक से उतरे और महेंद्र पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी से भरा बैग लूट लिया। बाकी तीन बदमाशों ने कार के पास खड़े आकर सुमित व जीवन पर तमंचा तानकर धमकी दी।

बैग लूटते ही दोनों बदमाश बाइक में बैठकर भागने लगे। सुमित ने कार स्टार्ट कर भाग रहे बदमाशों की बाइक में टक्कर मार दी। लुटेरे बाइक समेत गिर पड़े। शोर सुन लोग भी निकले और उन्होंने एक बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक व तमंचा कब्जे में ले लिया है। 

(रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा, कानपुर)

Comments
Loading...